होम » राशिचक्र » कन्या राशि » कन्या राशि के संबध
ये एक उत्कृष्ट प्रेमी होते हैं, गणेश कहते हैं | ये संवेदन शील और व्यवस्थित होते हैं और इनमें अपार धैर्य होता हैं अर्थात ये अपने मन पसंद साथी के इंतजार में लंबा समय गुजार सकते हैं | ये चाहते हैं कि इनके साथी इनकी जरुरत को महसूस करें |ये अपना प्यार ज्यादा शब्दों द्वारा व्यक्त नहीं करते हैं | ये काफ़ी भावप्रदर्शक होते हैं |ये कई भागीदारों के बजाय कुछ मजबूत कनेक्शन है पसंद करते हैं | ये अपने साथी के प्रति वफादार होते हैं |एक पिता के रूप में ये शांत और कठिन माने जाते हैं , गणेश कहते हैं | ये अपने बच्चों को प्यार और स्नेह और बहुत कुछ देते रहते हैं, लेकिन उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि वह उनके पिता हैं | ये अपने और अपने बच्चों के बीच किसी भी संवादहीनता का विकास नहीं होने देते हैं |ये अपने बच्चो से सब कुछ खुले दिल से व्यक्त करते हैं | ये अपने बच्चों को वास्तव में उतनी ही स्वतंत्रता देते हैं जितने की आवश्यकता होती हैं और वे उन्हें सही रास्ते पर रखने के बारे में बहुत चिंतित होते हैं |ये एक माँ के रुप में बहुत प्यार और देखभाल करने वाली होती हैं | लेकिन कभी कभी कठोर प्रतीत होती हैं जब ये अपने बच्चो से बहुत ज्यादा की उम्मीद रखती हैं | ये अपने बच्चों के बारे में अधिक सुरक्षात्मक होती हैं, लेकिन उन्हें घर की चार दीवारों तक ही सीमित नहीं रखती हैं | ये उन्हे फ़लने फ़ुलने का पूरा मौका देती हैं |लेकिन उनके बारे में पूरी खबर रखती हैं | ये अपने बच्चो की अच्छी दोस्त बन कर रहती हैं |इस राशि के बच्चें वास्तव में आज्ञाकारी और अपने अभिभावकों के प्रति ईमानदार होते हैं, गणेश कहते हैं | ये शब्द और कर्म से अपने माता पिता के कहें का पालन करते हैं | कभी कभी जब ये असहमत हो जाते हैं, तो खुले तौर पर अपनी असहमति व्यक्त करते हैं | लेकिन ये अपने माता – पिता की कभी भी अवहेलना नहीं करते हैं | इसका कारण यह है कि ये वास्तव में अपने माता पिता से प्यार करते हैं और उनसे बहुत लगाव रखते हैं,और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं | कभी कभी ये अपने साथियों की तुलना में अपने को कम महसूस करते हैं और अवसाद में डूब जाते हैं |कन्या राशि के मालिक महान वाग्मिता के साथ बहुत गहरी बातें बहुत आसानी से व्यक्त कर सकते हैं, गणेश कहते हैं | ये काम या काम की सूक्ष्म बारीकियों और जटिलताओं को समझने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए राह आसान बनाते हैं | यह कर्मचारियों को अपनी क्षमता के प्रदर्शन करने का लंबा रास्ता प्रदान करता हैं, इस प्रकार कंपनी कीमती संसाधनों की बचत कर पाती हैं | हालांकि, ये बहुत ज्यादा स्वतंत्रता नहीं देते हैं और मांग भी बहुत करते हैं |ये अपने दोस्तो के साथ बहुत लगाव रखते हैं, गणेश कहते हैं | और इस वजह से बहुत उम्मीद भी रखते हैं | जब ये दिल से किसी को दोस्त मान लेते हैं तो उन्हे खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं | ये अपने दोस्त के मुसीबत के समय उनकी हर तरह से मदद करते हैं | ये दोस्ती के रिश्तें में सच्चे दाता होते हैं |
Exit mobile version