होम » राशिचक्र » वृषभ राशि » वृषभ राशि के सबंध
प्रेमी के रूप में ये एक रिश्ते के निर्माण में पूरा समय लेते हैं |ये बिल्कुल भी जल्दी में नहीं रहते हैं, गणेश कहते हैं | ये अगला कदम उठाने से पहले सभी सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों का परीक्षण करते हैं | ये अपना साथी अपने समकक्ष सामाजिक स्तर का चाहते हैं |पर इनके लिए यह भी जरुरी हैं कि इनका मानसिक व्यवहार भी एक दुसरे से मेल खाता हो | जीवन के आराम प्रदान करने वाले चीजो से भी प्यार करते हैं | एक बार जब ये एक उपयुक्त साथी चुन लेते हैं | ये भौतिक तरीके से अपने प्यार को प्रभावित करते हैं जैसे कि उपहार देना |वृषभ राशि के पिता पूरी तरह रूढ़िवादी होते हैं | और अपना यही दृष्टिकोण अपने बच्चों में भी लाने का प्रयास करते हैं | ये परंपरागत मूल्यों पर मजबूती से विश्वास करते हैं | ये चाहते हैं कि इनके बच्चे इनके पदचिह्नो पर चलें | कभी कभी इस हद तक की ये चाहते हैं कि बच्चे इनके पेशे को ही अपना पेशा बनाएं | इससे इनके बच्चे दबा हुआ महसूस करते हैं और खुली हवा में सांस लेने की कामना करने लगते हैं | हालांकि, ये हमेशा सारे आराम और सुविधाएं अपने बच्चों के लिए उपलब्ध कराते हैं जिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सकें |वृषभ राशि की माँ अपने बच्चों के बारे में बहुत जागरुक होती हैं ये अपने बच्चो को नैतिक मूल्य सीखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं | ये रचनात्मक और कल्पनाशील होती हैं, और अपने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होते देख खुश होती हैं | जिसमें ये अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान करती हैं | ये अपने बच्चो को अच्छा मनुष्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं |और लगातार उनके भविष्य की चिंता करती रहती हैं |वृषभ राशि के बच्चें अनियंत्रित हो सकते हैं, गणेश कहते हैं | ये शायद ही कभी अपने कमरे को साफ करते हैं, और बहुत साधारण सी चीज की उपेक्षा कर सकते हैं जैसे कि अपने दाँत साफ़ करना | इनके बहुत आलसी होने की संभावना होती हैं, और छुट्टियों पर ये बिस्तर में दोपहर तक रह सकते हैं | हालांकि ये कभी कभी जिद्दी हो जाते हैं, और किसी समय ये सबसे आज्ञाकारी हो जाते हैं, और अपने माता पिता की इच्छा के खिलाफ विद्रोह करने का तो सवाल ही नहीं उठता हैं | बहरहाल, ये अपनी इच्छाओं के बारे में परोक्ष रूप से इशारा करते रहते हैं जब तक कि इनके माता पिता को इनकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर देते हैं | ये अपने माता पिता के अच्छे मूल्यों को आत्मसात करते हैं और ये लंबे समय में अपने माता पिता को गर्व महसूस करवाते हैं |एक मालिक के रूप वृषभ राशि के जातकों से डरा जाता हैं लेकिन सम्मान भी प्राप्त होता हैं, गणेश कहते हैं | ये बहुत सख्त और बहुत पेशेवर होते हैं | ये स्वयं उच्च मानक तय करते हैं और चाहते हैं की इनके सभी मातहत इनके उदाहरण का अनुकरण करें | ये किसी भी तरह अवज्ञा की बर्दाश्त नहीं करते हैं | या अपने कार्यस्थल पर बकवास की उम्मीद नहीं करते हैं | ये अपने कर्मचारियों को बहुत ज्यादा छूट देने की संभावना नहीं रखते हैं और चाहते हैं की कंपनी के नियमों और विनियमों का कड़ाई से अनुपालन हो | ये रूढ़िवादी विचारधारा के होते हैं, और नयेपन पर ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं | हालांकि, वे अपने मतहतों की परवाह करते हैं, जिसके कारण ये सम्मान पाते हैं |वृषभ जातको पर भरोसा किया जा सकता हैं क्योंकि ये अच्छे और बुरे समय में दोस्तों का पूरा साथ देते हैं, गणेश कहते हैं | एक बार जब ये अच्छी दोस्ती का गठन कर लेते हैं,तो यह जीवन भर संबंध निभाते हैं जिसे समय,दूरी, और अपने स्वयं का ज़िद प्रभावित कर सकता हैं | ये लीक से हट कर अपने दोस्तों की मदद करते हैं | हालांकि, यह हमेशा पूरी तरह से बिना शर्त के नहीं हो सकता हैं | ये अपने दोस्तों से बहुत लगाव रखते हैं | और उनसे बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगा कर रखते हैं |
Exit mobile version