होम » राशिचक्र » मीन राशि » मीन राशि के सबंध
मीन राशि के जातक बहुत रोमांटिक होते हैं, गणेश कहते हैं | प्यार और बड़े दिल वाले मीन राशि के लोगो को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की अंतरंगता चाहिए होती हैं | ये भावुक प्रेमी होते हैं जो मानसिक रूप से भी जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं | ये सतही प्यार पसंद नहीं करते हैं | ये वफादार और प्यारे, कभी कभी भी जुनूनी भी हो जाते हैं | ये उपहार देते हैं और जिससे प्यार करते हैं उसे राजकुमार या राजकुमारी की तरह महसूस कराते हैं |एक पिता के रुप में ये अपने बच्चों से अतिशय प्यार करते हैं,गणेश कहते हैं | ये अपने बच्चो की बहुत ही प्यार से देखभाल करते हैं और दोस्ताना व्यवहार रखते हैं |ये अपने बच्चों से कभी नाराज नहीं होते हैं , लेकिन ये मूडीपन के शिकार होते हैं | इन्हें अपने बच्चो को आवश्यक स्वतंत्रता देना होगा और उन्हें अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए | ये अद्वितीय रास्ता अपनाते हैं अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए जिससे बच्चो को यह ना लगे कि उन पर कुछ थोपा जा रहा हैं |इस राशि की महिलाएं अन्य किसी भी राशि की महिला की तुलना में अधिक प्यार और देखभाल करने वाली होती हैं, गणेश कहते हैं | ये बहुत लगाव करने वाले और भावुक होती हैं | ये कभी सख्त नहीं होती हैं जिसकी वास्तव में कभी कभी जरूरत होती हैं | ये अपने बच्चों से कुछ भी उम्मीद नहीं रखती हैं क्योंकि ये उन्हें हर समय खुश रखना चाहती हैं | ये पूरी तरह से अपने बच्चों के प्रति समर्पित रहती हैं और उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं |बच्चों के रूप में ये बहुत ईमानदार और अनुशासित होते हैं, गणेश कहते हैं | ये अपने घर और माता पिता और जिसका वे गहरा का सम्मान करते उनसे बहुत लगाव रखते हैं | जहाँ तक अध्ययन की बात हैं, ये सबसे प्रतिभाशाली तो नहीं होते हैं, लेकिन बहुत मेहनती होते हैं | ये माता पिता के स्नेह पर बहुत निर्भर हो जाते हैं, और यदि डांट पड़ जाए तो आसानी से अपना दिल दुखा लेते हैं | ये पारिवारिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन इन्हे अपने जन्मजात गुण रचनात्मकता को पनपने देने के लिए भी समय की जरुरत होती हैं |ये एक मालिक के रूप में शायद ही कभी सख्त होते हैं, गणेश कहते हैं | ये सहज और सहिष्णु होते हैं, लेकिन केवल एक सीमा तक, उसके आगे ये ठोस परिणाम की मांग करते हैं | ये हाथ तो देते हैं पर पंहुचा ऩहीं पकड़ने देते हैं | ये पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों के लिए विशेष महत्व देते हैं और अपने कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकों पर प्रशिक्षण देते हैं | ये दोस्ताना स्वभाव के होते हैं और अपने कर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शन प्राप्त कर लेते हैं |एक दोस्त के रूप में ये बहुत प्यार और देखभाल करने वाले होते हैं जो हमेशा जरुरत के समय अपने दोस्त के पास होते हैं, गणेश कहते हैं | ये बहुत दयालु होते हैं और जिनसे प्यार करते हैं उनके समर्थन में हमेशा खड़े रहते हैं | ये जब दोस्ती करते हैं तो जिन्दगी भर के लिए करते हैं |
Exit mobile version