होम » राशिचक्र » सिंह राशि » सिंह राशि के सबंध
एक प्रेमी के रूप में ये अत्यंत भावुक व्यक्ति होते है | ये साहसिक, मजेदार और बहुत ऊर्जावान होते हैं, खासकर जब शारीरिक सबंधॊ की बात आती हैं |ये प्यार और सेक्स के बीच एक स्पष्ट अंतर खींच कर रखते हैं | गणेश का कहना है कि ये ऐसा दोस्त चुनते हैं जो उन्हे प्रभावी स्थिति में रखता हैं | जो मूर्खतापूर्ण हरकते नहीं करते हैं | और जो इनकी दैनिक दिनचर्या में हस्तक्षेप नहीं करते हैं | संक्षेप में, ये बहुत स्वतंत्र लोग होते हैं, जो चाहते हैं कि इनके साथी बुद्धिजीवी हो |एक पिता के रूप में, ये बहुत संतुलित व्यक्ति होते हैं, गणेश कहते हैं | ये न तो बहुत नरम और न ही बहुत सख्त पिता होते हैं | ये अपने बच्चों की पूर्ण क्षमता के उपयोग के लिए साम,दंड और भेद की नीति अपनाते हैं | ये अपने बच्चों की सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं |और उन्हें असंख्य पाठ्येतर गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए अनुमति देते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई से समझौता करने की अनुमति नहीं देते हैं | इसलिए इनके बच्चों, इन्हे प्यार करते हैं और सम्मान करते हैं | और, ये हमेशा जरुरत के समय अपने बच्चो के आसपास रहते हैं |एक माँ के रूप में,ये अपने बच्चों के बारे में बहुत रक्षात्मक नहीं होते हैं, क्योंकि ये जानते हैं कि यह उनकी क्षमताओं को पूर्ण विकसीत नहीं होने देगा | इनका बाह्य आवरण कड़ा लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दिल अंदर से नरम होता हैं |ये अपने बच्चों के लिए महान प्रेरणा का स्रोत होती हैं और उन्हें अपनी पसंद के क्षेत्रों में पूरी क्षमता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं | ये अपने बच्चो को जीवन की विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत बनाती हैं |ये बच्चे जिद्दी होने के अलावा, अपने मन को जानते हैं कि वास्तव में ये क्या चाहते हैं | गणेश का कहना है कि ये अपने माता पिता की हर बोली की प्रतिक्रिया दे यह संभव नहीं हैं | ये अपनी तरह से काम करना चाहते हैं और उसमें उत्कृष्टता हासिल करते हैं | इसक यह मतलब नहीं हैं कि ये अपने माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं | दरअसल, इनका अपने माता पिता को समझाने के लिए अनूठा तरीका होता हैं | अत: भले ही इनके माता – पिता इनकी बात के साथ असहमत हो सकते है, पर वे आमतौर पर अपने बच्चों के आकर्षण में उनकी बात मान लेते हैं |एक मालिक के रूप में ये सख्त होते हैं और अपने कर्मचारियों से बहुत उम्मीद रखते हैं, गणेश कहते हैं | हालांकि, वे भी उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ काम देने के लिए एक बहुत ही अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं | वे कार्यालय में सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन करते हैं जब भी अवसर की मांग होती हैं, जिससे कर्मचारियों को खुलने का मौका मिलता हैं | वे अपने कर्मचारियों को पर्याप्त स्वतंत्रता देते हैं अपनी क्षमताओं के अनुसार कार्य करने की | लेकिन समय सीमा के बारे में बहुत सख्त होते हैं|ये बहुत सच्चे और वफादार दोस्त होते हैं और आदर्श साथी होते हैं, गणेश कहते हैं | ये अपने दोस्तों का साथ निभाते हैं जब तक की उनकी मुसीबत खत्म नहीं हो जाती हैं | ये अपने दोस्तों का बहुत ध्यान रखते हैं और हमेशा उन्हें खुश और सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं |
Exit mobile version