होम » राशिचक्र » सिंह राशि » सिंह स्वास्थ्य
सिंह राशि पीठ के ऊपरी भाग, बांह का अग्रभाग, कलाई, रीढ़ और हृदय को नियंत्रित करती है। सिंह जातकों में काफी ताकत और सहनशक्ति होती है। आम तौर पर, जातकों का स्वास्थ्य उत्कृष्ट होता है, लेकिन यदि वे किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं, तो तेजी से ठीक भी हो जाते हैं। वे एक लापरवाह जीवन जीना पसंद करते हैं। वे साहसी होते हैं, लेकिन इन्हें निश्चित रूप से अपने आहार और कसरत के बारे में खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक समस्याओं की बात करें तो आमतौर पर मांसपेशियों, हृदय, रीढ़ और पेट से जुड़ी समस्याएं और दर्द से इन्हें परेशानी हो सकती है। अपना समय भी ये खास कार्यों पर ही खर्च करना पसंद करते हैं। सिंह जातकों की बात करें तो ये एक ट्रेंडी साइक्लिंग क्लास, बैरे क्लास या वर्कआउट करना पसंद करते हैं, वह भी अकेले। आप सोशल मीडिया पर फिटनेस ग्रुप से संबंधित, या किसी निजी ट्रेनर के साथ काम कर अपने फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।चूंकि सिंह जातकों पर सूर्य का प्रबल प्रभाव होता है और इस कारण वे लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं। ग्रह आपके विकास, जीवन शक्ति, मजबूती और अच्छे स्वास्थ्य की विशेषता बताते हैं। सिंह जातक फिटनेस के प्रति जागरुक होते हैं और इस कारण आमतौर पर ये बीमार नहीं पड़ते। हालांकि, आपकी कुंडली में सूर्य अगर पीड़ित है, तो आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्या आप साल 2023 में फिट होकर लड़ेंगे? अपनी निःशुल्क वैयक्तिकृत 2023 वार्षिक रिपोर्ट प्राप्त करें।सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो उन्हें अक्सर तेज बुखार रहता है और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वे अचानक खतरनाक बीमारियों और दूसरे रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं। आमतौर पर उनमें क्रोनिक बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता होती है। उनके पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना है। आपको पैरों या टखनों में चोट लग सकती है, प्रजनन अंगों से संबंधित समस्याएं और स्वर बैठना या गले में खराश हो सकती है। आपको रक्त और हृदय से संबंधित रोग, पसलियों और भुजाओं में बीमारी आदि हो सकती हैं। आप प्लेग, महामारी, पीलिया और आंखों की कुछ समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। सिंह जातक आमतौर पर कठिन परिश्रम करते हैं और इस कारण वे अत्यधिक परिश्रम के कारण होने वाली परेशानी और नर्व्स के तनाव का शिकार हो सकते हैं।सिंह जातकों के खान पान की बात करें तो आपको अपने आहार में मैग्नीशियम फॉस्फेट का अच्छा सेवन बनाए रखना चाहिए जो रक्त का एल्ब्यूमिन बनाता है, रक्त की तरलता को बनाए रखता है और पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। साबुत अनाज, चावल, खट्टे फल, सेब, आड़ू, आलू, गाजर, मूली, पालक, ब्रोकोली, नट्स, बादाम, सूरजमुखी के बीज और अंजीर कुछ ऐसे उदाहरण हैं जिनमें मैग्नीशियम फॉस्फेट होता है। आप भोजन में मांस, मेमना, पोल्ट्री, लीवर, ताजे फल, हरी सलाद, पनीर, दूध और दही भी शामिल कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ रक्त बनाने वाले गुणों से युक्त होने के कारण रक्त परिसंचरण में सहायता करेंगे। आपको अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पालक, किशमिश और खजूर को शामिल करना चाहिए। आलूबुखारा, नाशपाती और संतरा खाने से आप अपने दिल के तनाव को कम कर सकते हैं।आपके लिए ग्लूटेन, वसायुक्त और मसालेदार भोजन और डेयरी उत्पादों के ज्यादा उपयोग से परहेज करना सबसे अच्छा होगा। आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में समय निकालकर सही समय पर खाना खाना चाहिए।2023 वार्षिक रिपोर्ट आपको अपने आपको सबसे अच्छा मार्गदर्शन देती है और आप स्वास्थ्य संबंधी कुछ निर्णयों के साथ निश्चित रूप से अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। अपनी नि:शुल्क वैयक्तिकृत 2023 रिपोर्ट प्राप्त करें!सिंह जातकों में बिल्ली जैसी विशेषताएं होती हैं और करीब-करीब हमेशा ही दिखने में काफी अच्छे होते हैं। इनके बाल आमतौर पर चेहरे से पीछे हो जाते हैं, जो इनके आलसी होने का भ्रम कराता है। ये अक्सर लंबे होते हैं और यदि नहीं भी हैं, तो भी ये जातक खुद को बेहतर तरीके से दिखाएंगे। सिंह जातक आराम से लेकिन सीधे और अभिमान के साथ चलते हैं। इससे भीड़-भाड़ में भी आप अलग नजर आते हैं। आमतौर पर इनकी आंखें नीली या गहरी भूरी होती हैं। अगर आप क्रोधित नहीं है तो आपकी आंखें कोमल दिखती हैं। आपके बालों के लहरदार होने की संभावना है।सिंह जातक देखने में काफी खुबसूरत होते हैं। उनके शानदार बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वे बड़े दिलवाला होने का दावा करते हैं, जो जुनून और रचनात्मकता को प्रेरित करता है। अपने चंचल और साहसी करिश्मे के साथ वे केंद्र विंदू बनना चाहते हैं। इसलिए, आकर्षण का केंद्र बनने के इच्छुक सिंह जातकों के लिए नारंगी और सुनहरा रंग सबसे उपयुक्त है। गोल्डन मस्कारा उनकी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। नेवी ब्लू, गोल्ड या रेड नेल-पॉलिश आपकी कामुकता और आपके नेतृत्व गुणों को भी सामने लाता है। चमकीले रंग के कपड़े आपके तड़क-भड़क में चार चांद लगा देते हैं। वैसे आपको ठोस, गहरा और चमकदार रंग पसंद होता हैं। आप अपने कपड़ों के जरिए भी खुद को सामने लाने से नहीं हिचकते। हालांकि आप कैसे और किस तरह की स्थिति बनाते हैं, इस बारे में आप चयनात्मक हैं।सार्वजनिक उपस्थिति और नाटकीय मंच पर उपस्थिति में आप आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हैं। इन्हें आकर्षण का केंद्र होना अच्छा लगता है, इसलिए, अपनी चमक बढ़ाने के लिए अपने गालों में चमकदार गुलाबी ब्लश करें। इससे आंखों पर भी ध्यान आकर्षित होगा। सिंह जातकों की आंखें बोल्ड और गाल थोड़े नाटकीय हैं। हालांकि होठों के मामले में वे न्यूट्रल हैं। लिक्विड आईलाइनर, स्मोकी आईज और रेड लिप्स आपकी पर्सनालिटी से पूरी तरह मेल खाएंगे।प्रत्येक राशि चिन्ह के अपने व्यक्तित्व लक्षण होते हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग करते हैं। आपका क्या है? अपनी व्यक्तिगत जन्मपत्री के साथ जानें। अपनी निःशुल्क जनमपत्री यहां प्राप्त करें!
Exit mobile version