होम » राशिचक्र » मकर राशि » मकर अनुकूलता
ये ज्यादातर एक गंभीर प्रेमी होते हैं जो प्यार को फ़लने फ़ुलने का पूरा समय देना चाहते हैं,गणेश कहते हैं | ये कभी आवेगी नहीं होते हैं | ये प्यार में कदम एक एक करके बढ़ाते हैं | ये महान वार्ताकार नहीं होते हैं, लेकिन इनके क्रियाकलाप इनके प्यार का इजहार कर देते हैं | दरअसल ये अपने प्यार का इजहार करने में किसी भी हद तक जा सकते हैं | यहाँ तक की देर रात की पार्टी में बम भी फ़ोड़ सकते हैं | ये खुले दिल से उपहार न्यौछावर करते हैं |एक पिता के रूप में ये अपने बच्चों के प्रति सख्त होते हैं, गणेश कहते हैं | ये कैरियर और अपने बच्चों की परवरिश के बारे में बहुत चिंतित रहते हैं | ये अपने बच्चों से बहुत उम्मीद करते हैं और उन्हें बहुत अधिक स्वतंत्रता देने के पक्ष में नहीं रहते हैं | यह बात पिता और बच्चो को दूर करती हैं और उनके बीच गलतफहमी पैदा होती हैं | इन्हे इस बारे में सावधान रहने की जरुरत हैं |एक माँ के रूप में भी ये अपने बच्चों के साथ बहुत सख्त होते हैं, गणेश कहते हैं | हालांकि, इरादा हमेशा महान होता हैं | ये अपने बच्चों को सही दिशा में बढ़ने के लिए और देश के जिम्मेदार नागरिक के रूप में और सम्मानजनक और लाभदायक कैरियर बनाना चाहते हैं | इनका कठोर अनुशासक तरीका बच्चों से इनकी दूरी, बढ़ा सकता हैं | वास्तव में इन्हे थोड़ा शांत होने की जरूरत हैं |अपने बचपन में ये शांत होते हैं और माता – पिता को चाहिए कि इनके साथ खुला और मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें जिससे इनका विकास एक स्वस्थ तरीके से हो सके |ये निश्चित रूप से अपने परिवार को प्यार और अपने माता पिता का सम्मान करते हैं, लेकिन हो सकता हैं कि आसानी से व्यक्त करने में सक्षम ना हों |ये बहुत मेहनती होते हैं और परिवार को सम्मान दिलाते हैं |एक मालिक के रूप में ये बहुत सख्त होते हैं और अपने कर्मचारियों को आवंटित कार्यों के समय पर पूरा करने पर ज्यादा महत्व देते हैं | ये अपने कार्यकर्ताओं को लगातार तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य के साथ उनके कौशल का उन्नयन होने की उम्मीद करते हैं | और संगठन में लाभदायक उपयोग करते हैं |ये प्रिय मालिक नहीं बन पाते हैं और अपने कर्मचारियों को बहुत अधिक स्वतंत्रता देने में विश्वास नहीं करते हैं |एक दोस्त के रूप में, मकर जातक, वफादार और सच्चे होते हैं, गणेश कहते हैं | ये जरुरत के समय अपने दोस्तों की मदद करने की कोशिश करते हैं | इनके बहुत ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं, लेकिन जितने भी होते हैं वो बहुत खास होते हैं | ये बहुत ज्यादा बात करने वाले लोगो में से नहीं हैं जिससे गलतफ़हमी के शिकार हो जाते हैं |
Exit mobile version