होम » राशिचक्र » मकर राशि » मकर राशि की प्रकृति

Capricorn Nature

Capricorn Nature

आपकी राशि का प्रतीक बकरी हैं, और एक पहाड़ी बकरे की तरह, आप जीवन में उच्च और उच्चतम शिखर तक पंहुचना चाहते हैं | जिसका मतलब है कि आप बहुत महत्वाकांक्षी हैं | आपको विश्वास है कि आप अपने लिए निर्धारित उच्च लक्ष्य को पा कर रहेंगे | यह आप के लिए बहुत संतोष की बात है और इसी बात के लिए दूसरे आपका सम्मान करते हैं | आप जोखिम लेने से नहीं हिचकते हैं, लेकिन आप लापरवाह नहीं हैं | अपने सभी कार्यों को पुर्वनियोजित तरीके से करते हैं और कार्यान्वयन से पहले आप उसका अभ्यास करते हैं | अपनी हर चाल सोची समझी होती हैं | आपके रिश्ते जटिल हो जाते हैं | आप बहुत स्वार्थी हो सकते हैं | और एक मजबूत इच्छा होती हैं पर्याप्त नेतृत्व और शक्ति पाने की जिससे आप समाज में एक उच्च दर्जा हासिल कर सके |आप शांत और शालिन हो दिख सकते हैं लेकिन अन्दर से आप बहुत भावुक हो सकते हैं | आप आत्म प्रेरित हो सकते हैं, और किसी भी तरह अपने जरुरत के हिसाब से अवसरों को खोजने का प्रबंध कर लेते हैं | आपमें एकाग्रता की अच्छी शक्ति होती हैं

चक्राकार ग्रह, शनि, ज्यादातर “शैतान.” शब्द के साथ जुड़ा हुआ हैं | यह ग्रह सीमाओं और बंधनो का प्रतीक हैं | यदि आप इन सीमाओं से परास्त हो जाते हैं तो आप कारण और प्रभाव के कानून के भीतर रहने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं | लेकिन अगर आप आध्यात्मिक अभ्यास की कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको ज्ञान की प्राप्ति होती हैं जो सारी भौतिकता से परे होता हैं | मकर राशि के लिए स्वामी ग्रह के रूप में, शनि इस बात का प्रतीक हैं कि आप जिसके लायक हैं वो आपको मिलेगा | जीवन में शॉर्टकट लेने से बाद में आप समस्याओं में फ़ंस सकते हैं | लेकिन अगर आप ईमानदारी से काम करते हैं तो आपको अवश्य ही पुरस्कार मिलेगा |

दशम भाव पिता का घर होता हैं यह घर आपके काम और पेशे को प्रभावित करता हैं | इस घर से यह भी संकेत मिलता है कि दुनिया की आपके बारे में क्या धारणा हैं |आपमें अंतर्ज्ञान की चमक होती हैं | आप अपने सामाजिक और व्यावसायिक स्थिति की तलाश करने के लिए इसकी शक्ति पर निर्भर कर सकते हैं |

आपके राशि का तत्व पृथ्वी हैं | जिसकी उल्लेखनीय विशेषता व्यावहारिकता हैं | आप भी व्यावहारिक हैं, लेकिन सहजता में कमी हैं | आपके सभी कदम पुर्वनियोजित और पूर्वाभ्यासित होते हैं | आप असफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, और सुनिश्चित सफ़लता की दिशा में सारे प्रयास करते हैं | आप देख के विश्वास करने वाले लोगो मे से हैं | आप केवल उन्ही बातों पर विश्वास करते हैं जांचा परखा जा चुका हैं | आप असलियत पसंद करते हैं और आदर्शवादीता से घृणा करते हैं | ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि आप जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और दूसरे भी आपकी राय को महत्व देते हैं |

आप अपने कार्यों में दृढ़ रहते हैं और असफलताओं से प्रभावित नहीं होते हैं | आप लगातार कोशिश करते रहते हैं जब तक की आप सफल नहीं हो जाते हैं | भरोसेमंद, धैर्यवान और वफादारी आपके अन्य सकारात्मक लक्षण हैं | बाधाओं पर काबू पाने की आपकी आदत आप को मजबूती प्रदान करती हैं |

हालांकि आप निसंग्दिग्ध लेकिन आप नकारात्मक से मुक्त नहीं हैं | अक्सर आप स्वार्थी हो जाते हैं, और शायद ही कोई कार्य करते हैं जिसमें आपका स्वार्थ शामिल ना हो | आपकी किसी भी तरह से अपने लक्ष्य तक पहुँचने की इच्छा कई बार आपको क्रूर और अपने कार्यों में अत्याचारी बना देती हैं | आप पूरी तरह से असंवेदनशील है और भावनाविहीन हो सकते हैं |

Exit mobile version