कर्क राशि का प्रतीक केकड़ा हैं | आप बहुत भावुक हैं, हालांकि आप बाहर से बहुत कठोर नजर आते हैं कवच की तरह लेकिन आप अन्दर से बहुत नरम और संवेदनशील होते हैं | दूसरों के कठोर शब्द आपको आसानी से चोट कर सकते हैं | आप अक्सर अवसाद से ग्रस्त हो जाते हैं | आप अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ शांति की तलाश में रहते हैं, लेकिन जल्द ही आपको यह एहसास हो जाता है कि ये सब केवल आपको अस्थायी खुशी प्रदान करते हैं | आपको उच्च, स्थायी खुशी काफी मायावय तरीके से मिल सकता हैं |आप परिवर्तनशील मूड से ग्रस्त रहते हैं | और जल्द ही अपना आपा ऐसी बातों में खो देते हैं जो दूसरों को तुच्छ लग सकता हैं | आप अपने अतीत की बातों से इतने प्रभावित होते हैं कि जल्दी से जाने नहीं देते हैं | जो आपको भविष्य में अपने उद्देश्य की पूर्ति से रोकता हैं | यहाँ एक विरोधाभास हो सकता है, आप चालाक और नि: स्वार्थ एक ही समय में हो सकते हैं | आपको हास्य की एक गहरी समझ है, और जो बातें आप कहते हैं,आपके दोस्तो को हँसी से लोट पोट कर देता हैं | आप एक परिवारिक व्यक्ति हैं, और आप के लिए अपना घर दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण हैं |चंद्रमा की कलाएं घटती और बढ़ती रहती हैं | यह लगातार दो रातों में एक जैसा कभी नहीं होता हैं | यह एक महीने में एक बार पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता हैं | महिलाओं का मासिक चक्र चंद्रमा की गति के साथ जुड़ा रहता हैं चंद्रमा प्रमुख ग्रह है गहराई से आपकी भावनाओं को प्रभावित करता हैं | चंद्रमा आपकी बुनियादी जरूरतों का भी प्रतीक हैं, और आप अन्य लोगो से किस तरीके बातचीत करते हैं उसे नियंत्रित करता हैं |आप में से जो कर्क राशि के तहत पैदा हुए हैं ,ये परिवारिक लोग होते हैं | आप एक बड़ा परिवार बनाते हैं | आपमें माता – सदृश गुण होते हैं क्योंकि चौथा घर माँ से संबंधित होता हैं | आपको दूसरों का पोषण करना अच्छा लगता हैं और आपको बचपन में जिन्होने प्यार दिया हैं चाहे वो परिवार के सदस्य हो या पड़ोसी या दूर के रिश्तेदार आप कभी भी उनसे अपनी आत्मीयता नहीं खोते हैं | यह आपके अवचेतन मन को भी निरूपित करता हैं कि कैसे बचपन की यादें आपको प्रभावित करती हैं |कर्क जल तत्व का एक प्रमुख सदस्य हैं | ज्योतिष में जल भावना का प्रतिनिधित्व करता हैं इसलिए आपकी भावनाएं या तो पानी की तरंगो की तरह होती हैं या एक झील के रूप में शांत होती हैं | यह उथले या गहरे समुद्र के रूप में हो सकता हैं | पानी का प्रवाह भी आपके बदलते मूड के स्वभाव को बताता हैं | जल में उच्च और निम्न ज्वार, चंद्रमा की वजह से होते हैं और यह आपके स्वभाव पर भी असर डालता हैं | आपकी भावनाएं कभी कभी नदी की तरह सुचारू रूप से प्रवाह करती हैं और कभी कभी एक झील के रूप ठहरी हुई रहती हैं | लेकिन हमेशा गहरी होती हैं |दूसरों का पोषण करने की क्षमता अपनी सबसे बड़ी ताकत हैं | विश्वसनीयता, अनुकूलनशीलता, सहानुभूति और जवाबदेही आपके अन्य मजबूत गुण हैं |मनमौजी, चिपकू और स्वार्थीपन आपकी कमजोरियों में से कुछ हैं | भविष्य में बीते दिनों के वापस आने का डर आपको सबसे ज्यादा कमजोर बना देता हैं |
Exit mobile version