होम » राशिचक्र » मेष राशि » मेष राशि के सबंध

मेष राशि के सबंध

मेष राशि के सबंध

ये चुलबुले हो सकते हैं | जब ये रोमांस करने के लिए आते हैं तो अपनी प्रेमिका का पीछा करते हैं | अगर ये किसी को आकर्षित कर रहे हैं, तो ये सीधे मुद्दे पर बात करते हैं बजाय कि घुमा फिरा के कुछ कहने के | अगर आप इन्हे आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको इन्हे नई नई चीजो में उलझा कर रखना ताकि ये बोर ना हों | आपको इनकी ऊर्जा के साथ तालमेल रखना होगा, गणेश कहते हैं | ये भावुक होते हैं और साहसिक कार्यों से प्यार करते हैं | इनके साथ रिश्ता बनाना आसान नहीं हैं लेकिन जब एक बार ये प्रतिबद्ध हो जाते हैं, तो आम तौर पर जीवन भर ईमानदार और वफादार रहते हैं | अब य़ह आपके उपर हैं कि आप इनका ख्याल रखें |

ये आम तौर पर कड़क पिता होते हैं | ये चाहते हैं कि ये जो बोले बच्चे वही करें हालांकि ये बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसीत करने का पूरा मौका देते हैं | ये आदर्शवादी होते हैं और अपने बच्चो को भी कैरियर की ऊंचाइयों में देखना चाहते हैं | ये शारिरिक रुप से फ़िट रहते हैं और मैदानी खेल पसंद करते हैं | ये अपने बच्चो को भी खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं | ये चाहते हैं कि इनके बच्चो का सम्पूर्ण विकास हो |ये अपने बच्चो के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं पर यह जताना नहीं भुलते हैं कि पहले वे एक पिता हैं | यहाँ खतरा इस बात का होता हैं कि ये जाने अनजाने में अपनी पसंद और नापसंद अपने बच्चों पर थोप देते हैं | कई बार ये अपने आप में इतना उलझे हुए रहते हैं कि ये बच्चो के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और बच्चे इनसे दूर होने लगते हैं |

माता के रुप में भी मेष राशि की महिलाएं अनुशासन पसंद होती हैं | और ये केवल अपने बच्चो का भला और सुरक्षा चाहती हैं | ये अपने बच्चो का बहुत लाड़ प्यार तो करती हैं पर साथ ही साथ सख्त भी होती हैं ताकि बच्चे अपने उद्देश्य से भटक ना जायें | ये अपने बच्चो को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं फ़िर चाहे वो खेल हो या पढ़ाई या अन्य कोई गतिविधी | लेकिन हर क्षेत्र में बच्चों से उत्कृटता की मांग बच्चो के लिए घर का वातावरण दम घोंटू बना देती हैं |

मेष राशि के बच्चे अपने माता पिता को प्यार करते हैं और उनका आदर करते हैं | ये शायद ही कभी विद्रोही साबित होते हैं |ये काफ़ी मजबूत मानसिक स्थिति के होते हैं और माता पिता के इंकार के बावजूद अपने मनपसंद रास्ते पर चलते हैं | ये वृद्धवस्था में माता पिता की ज्यादा देख भाल करते हैं और उनकी जरुरतो का ख्याल रखते हैं | ये बड़े जिद्दी होते हैं और जब तक इनकी मन पसंद चीज इन्हे मिल नही जाती हैं ये शांत नहीं होते हैं |गणेशा कहते हैं कि ये आक्रामक भी हो सकते हैं घर में अपने भाई बहन और माता पिता के प्रति और बाहर में अपने दोस्तो के प्रति | अभिभावक होने के नाते आपके लिए इनकी गलती का इन्हे एहसास कराना मुश्किल हो सकता हैं | लेकिन यह निश्चित है कि ये कुछ बड़ा करने के लिए ही पैदा हुए हैं और ये परिवार का नाम रोशन करते हैं|

बास के रूप में, ये बहुत सख्त हो सकते हैं हालांकि गणेश कहते हैं, कि ये पूरी तरह से करुणा रहित नहीं हैं | ये न केवल अपने कर्मचारियों की समस्याओं की पहचान कर पाते अपितु उनकी मुश्किलों से बाहर निकलने के लिए हर संभव सहायता करते हैं | लेकिन कुछ भी हो इन्हे हर काम मुक्कमल चाहिए होता हैं | ये कार्यालयों में नई प्रौद्योगिकियों को लागू करते हैं ताकि कर्मचारियों के लिए काम आसान बन सके | ये अपने कर्मचारियों को काम के घंटे के बारे स्वतंत्रता प्रदान करते हैं जब तक कि इन्हे वांछित उत्पादन मिलता रहता हैं |

इनके विभिन्न प्रकृति के बहुत सारे दोस्त होते हैं |पूर्णत: विपरीत आदतों के लोगो को भी ये अपने साथ समायोजित कर लेते हैं | साथ ही इन्हे अपने दोस्तों के बीच में संबंध कारक के रूप में देखा जाता हैं | हालांकि गणेश कहते हैं,इनके दोस्तों को इनके साथ चलना मुश्किल होता हैं जब तक की वे उनके साथ समान उर्जा का स्तर प्रदर्शित नहीं करते हैं | हालांकि ये काफी संवेदनशील होते हैं, लेकिन इनके कंधे का उपयोग रोने के लिए नहीं किया जा सकता हैं | एक बार जब ये दोस्ती के एक ठोस बंधन में बंध जाते हैं तो इन पर जीवन भर के लिए पर भरोसा किया जा सकता हैं |

Exit mobile version