होम » भविष्यवाणियों » अवर्गीकृत » राहु और केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर 2023 को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। जानिए इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव

राहु और केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर 2023 को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। जानिए इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव

राहु और केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर 2023 को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। जानिए इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव

राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में और केतु कन्या राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। ऐसे में राहु और केतु के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि पर इस गोचर का क्या असर होगा, आइए जानते हैं।


इस चरण के दौरान, राहु आपके 12वें घर में और केतु आपके छठे घर में चला जाएगा। आपमें अपने जीवन को बेहतर बनाने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने की मजबूत इच्छा होगी। हालांकि, आप स्वयं को कुछ हद तक भ्रमित होंगे। इतना ही नहीं स्पष्ट और निर्णायक विकल्प चुनने में भी आपको परेशानी हो सकती है। इस अवधि में आपको लगातार कड़ी मेहनत करने के साथ ही दृढ़ संकल्प के जरिए असफलताओं पर काबू पाने की आवश्यकता होगी। वैसे इस अवधि में आपको कई शुभ फल भी मिलेंगे। व्यापार में तरक्की होगी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अभी चोट भी लग सकती है।

जानिए मेष राशि  के बारे में…


राहु के वृषभ राशि में और केतु के वृश्चिक राशि में गोचर का मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बी बनेंगे। व्यापार में भी सफलता हासिल होगी। राहु आपको बड़े सपने दिखा सकता है, लेकिन हमेशा उन सपनों को हासिल करने के सही तरीके प्रदान नहीं करेगा। इसलिए ज्यादा सपने न देखें। वैसे आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपने पहले जो निवेश किया है, उससे अभी अभी आपको लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक नजर आ रहा है।

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….


इस अवधि के दौरान, राहु आपके दसवें और केतु चौथे घर में होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ जुड़कर अपने सामाजिक दायरे का विस्तार करने का यह एक अनुकूल समय है। अभी आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। कहीं फंसा हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। आपको भाग्य का भी साथ मिलता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान आपके जीवन में भावनात्मक चुनौतियां भी आ सकती है। इस अवधि में आपके परिवार में कलह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा, ऐसे में आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….

यदि आप जानना चाहते हैं कि 2024 में आपका जीवन कैसा होगा, तो 2024 की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें


इस दौरान, राहु आपके 9वें घर में और केतु आपके तीसरे घर में होगा। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास और आपके सोचने के तरीके में बदलाव आ सकता है। वैसे इस अवधि में आपको ऑफिस में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बिजनेस और नौकरी में सफलता के भी आसार नजर आ रहे हैं। अगर आपका कोई काम कहीं फंसा है, तो अभी वह पूरा हो सकता है। हालांकि, यह समय आपकी आंतरिक शक्ति को उजागर करने में आपकी मदद कर सकता है। अभी आपको खुद के बारे में, अपनी क्षमताओं और अपने रिश्तों के बारे में कोई भी गलत धारणा या भ्रम नहीं रहेगा। हालांकि, आपको यथार्थवादी समझ हासिल करने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है।

जानिए कर्क राशि के बारे में….


इस अवधि में राहु आपके आठवें और केतु आपके दूसरे घर में होगा। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने को लेकर प्रेरित होंगे। गुजरते समय के साथ आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि लेने लगेंगे। अभी आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपको धन लाभ भी होगा। इस दौरान आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। यही वह समय है, जब आप लगातार कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से असफलताओं पर काबू पा सकते हैं। इस अवधि में आपको अवसरों को पहचानना और उसके मुताबिक रिएक्ट करना जरूरी है, अन्यथा आप चूक सकते हैं।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें।


इस अवधि में राहु आपके सातवें और केतु आपके पहले घर में होगा। आपके लिए यह गोचर कुछ परेशानी भरा हो सकता है। हांलांकि गोचर की इस अवधि में आप थोड़े साहसी भी नजर आएंगे। इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। गोचर काल में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, जो चिंता का कारण बन सकता है। आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है। अभी आपके पास अपना भाग्य खुद तय करने की शक्ति होगी। हालांकि, इस दौरान आपके लिए अपनी सीमाओं को पहचानना और समझना आवश्यक है। इस अवधि में आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में महत्वपूर्ण व्यवधान भी आ सकते हैं।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें।


राहु और केतु के इस गोचर की अवधि में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वित्तीय धोखाधड़ी का भी खतरा बना हुआ है। व्यापार में भी हानी हो सकती है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है। ऐसे में आपको अपने रिश्तों पर पूरी तरह ध्यान देने की जरूरत है। अभी आपको छोटी यात्राओं के अवसर भी मिल सकते हैं, लेकिन अगर आपने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आपको इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। बार-बार यात्रा करने से आपको परेशानी भी हो सकती है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। इतना ही नहीं राहु के प्रभाव से कुछ लोग थोड़े अहंकारी भी हो सकते हैं।

जानिए तुला राशि के बारे में….

2024 में अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में अधिक जानने के लिए 2024 की विस्तृत माह रिपोर्ट पढ़ें


राहु और केतु की चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छी साबित होगी। गोचर के इस प्रभाव से आपको लाभ होगा, साथ ही आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। अभी आपको पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। नए रिश्ते भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं पहले की तुलना में आप मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में अधिक कुशल नजर आएंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। गोचर का असर आपके कॅरियर पर भी पड़ सकता है। आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि, आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको बजट बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, इसलिए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में जल्दबाजी न करें। आपके अपनी क्षमता को पहचानने और खुद पर विश्वास बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.


राहु के वृषभ राशि में गोचर के प्रभाव से आप काम में व्यस्त नजर आएंगे। गोचर का आपके जीवन के सभी पहलूओं पर असर देखने को मिल सकता है। आपके कॅरियर में भी बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में भी कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आपकी लव लाइफ तो रोमांटिक रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव नजर आ सकता है। ऐसे में आपको समझदारी दिखाने की जरूरत है। हालांकि आपमें से कई लोगों के पास निकट भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य होंगे और आप उसपर अमल करने का भी प्रयास करेंगे। हालांकि, केतु के प्रभाव से आपको अपनी योजनाओं की बार-बार समीक्षा करनी पड़ सकती है। आप सावधानीपूर्वक योजनाएं बनाएंगे, इसके बावजूद आपसे छोटी-मोटी गलतियां हो सकती हैं। अगर आप समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपनी सफलता के रहस्यों को दूसरों के साथ साझा न करें।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

आप भी अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, अपनी जन्मपत्री की सहायता से, तो आज ही अपनी व्यक्तिगत जनमपत्री प्राप्त करें!


राहु और केतु के गोचर के दौरान आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। राहु के कारण अभी आपका अहं बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर वृश्चिक राशि में केतु के प्रभाव से आपको दुनिया की कठोर वास्तविकताओं को देखने और जमीन से जुड़े रहने में मदद मिल सकती है। इस दौरान आपको अपने कॅरियर पर ध्यान देना पड़ सकता है। इसमें थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। इस अवधि में सोच-समझकर निर्णय लेने और अपने कार्यों में अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। आपको लक्ष्य पर ध्यान केंद्रीत कर उसके मुताबिक आगे बढ़ना होगा। इस अवधि में यात्रा करते समय संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखना भी जरूरी है। अभी आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में भी तालमेल बनाए रखें। आपसी अनबन भी हो सकती है। अगर कोई संपत्ति खरीदनी हो, तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


इस अवधि में राहु आपके दूसरे और केतु आपकी राशि से आठवें घर में होंगे। आपको काफी सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी सोशल लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत होगी। नए संबंध बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप नई तकनीक का इस्तेमाल कर इसमें बदलाव लाने की भी सोच सकते हैं। वैसे आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।  हालांकि, इसमें कुछ भ्रम का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत होगी। आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नई-नई जानकारियां जुटाने की दिशा में ध्यान देंगे। योग और मेडिटेशन पर भी आपका फोकस रहेगा। जहां तक एजुकेशन की बात है, तो इस अवधि में आपको एक नई दिशा मिल सकती है। वैसे यह अवधि महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और मनोवैज्ञानिक प्रगति और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, जो आपके जीवन में एक बदलाव भी ला सकता है।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…


इस अवधि में राहु आपके पहले और केतु आपके 7 वें भाव में होगा। आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अभी आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अभी आपको रिश्तों का एक बेहतर अनुभव भी हो सकता है। गोचर का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेहतर निवेश के उपायों से भी आप अपने स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करते नजर आएंगे। गोचर का असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। अभी आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने की दिशा में प्रेरित होंगे। हालांकि, अभी आपके विचारों में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ग्रहों के इस गोचर के प्रभाव से आप खुद को भी समझने का प्रयास करेंगे। वैसे कभी-कभी आप खुद को फंसा हुआ या निराश भी महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप इन नकारात्मक भावनाओं पर भी काबू प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा और आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव आ सकता है।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


Exit mobile version