होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 से फहराएंगे जीत का परचम ?

Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 से फहराएंगे जीत का परचम ?

किसानों का राज्य कहे जाने वाले पंजाब में 20 फरवरी 2022 से 10 मार्च 2022 तक पंजाब चुनाव 2022 (punjab election 2022) संपन्न हो जाएंगे। पंजाब में कांग्रेस अपने ही लोगों की आपसी राजनीति का शिकार है। एक ऐसा ही चेहरा जो हमेशा चर्चा में रहता है, और वह है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu)।पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Legislative Assembly election, 2022) के लिए हाल ही में कांग्रेस की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, लेकिन Navjot Singh Sidhu Punjab election 2022 के जरिए सीएम बनना चाहते हैं।
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के खेल कॅरियर में ग्रहों ने बखूबी उनका साथ निभाया। जब वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बने तो उनकी कुंडली की ग्रहदशा ने उन्हें काफी शोहरत दिलवाई, लेकिन उनके राजनीतिक कॅरियर (navjot singh sidhu’s political career) में ग्रहों ने उनका उतना साथ नहीं मिल पाया है।
आखिर राजनीति में क्यों उनकी कुंडली उनका साथ नहीं देती। क्या है उनके ग्रहों की दशा जो उन्हें बार-बार दल बदलने के लिए उकसाती है, क्या पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 नके लिए नई उम्मीद बनकर आए हैं, या इस बार भी वे सिर्फ बातों के बादशाह बनकर रह जाएंगे, देखते हैं क्या कहती है Navjot Singh Sidhu horoscope-


20 अक्टूबर 1963 को पटियाला में जन्मे नवजोत सिंह सिद्धू की कुंडली (navjot singh sidhu birth chart) में कुछ उत्कृष्ट ग्रह योग हैं। इनकी सूर्य कुंडली में शुक्र अपनी ही राशि तुला में स्थित है और सूर्य के साथ युति में है। अपनी ही राशि के शुक्र के फलस्वरूप उनके पास हमेशा लाइमलाइट में रहने और साथ ही बड़ी लोकप्रियता का आनंद लेने की क्षमता है। ओजस्वी सूर्य और शुक्र की युति से उनके पास एक करिश्माई व्यक्तित्व है, जो उन्हें लोगों को आकर्षित करने में सक्षम बनाता है।
हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) की कुंडली में चंद्रमा वृश्चिक राशि स्थित है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा कमजोर माना जाता है। इसके कारण कई बार उनका इमोशनल और ज़िद्दी बिहेवियर उनसे कुछ ऐसे बयान दिलवाता है जो उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, खासकर उनके राजनीतिक जीवन में। वृश्चिक में ही चन्द्र के साथ मंगल भी स्थित है, वृश्चिक मंगल की स्वराशि है, और स्वराशि का मंगल तेज और ऊर्जा का कारक होता है, इसलिए वह सबसे हटके, हमेशा एनर्जेटिक और कभी-कभी अत्यधिक आक्रामक भी हो जाते है। हमने देखा ही है कि Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 में अपने रूख और अड़ियल रवैये के कारण ज्यादा चर्चा में है।


नवजोत सिंह सिद्धू की कुंडली में गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि क्रमशः मीन और मकर में स्थित हैं। दो महत्वपूर्ण ग्रहों का यह प्लेसमेंट उनके चरित्र और अच्छी नेतृत्व क्षमता को इंगित करता है। गुरु ज्ञान का कारक ग्रह है और शनि जातक को अनुशासन देता है, इसीलिए सिद्धू ज्ञान के इनसाइक्लोपीडिआ है और अपने निजी जीवन में भी काफी अनुशासित भी है जिसकी वजह से कई काम एक साथ करने में भी माहिर है। लेकिन, ये दोनों ग्रह ही वक्री भी हैं इसलिए उनकी कार्यशैली अपरंपरागत और थोड़ी अड़ियल भी है। इन्हीं ग्रहों की वजह से वे लीक से हटकर काम करने में ज्यादा भरोसा करते हैं और यह उन्हें राजनीती में सफल बनने में कभी कभी समस्या उत्पन्न करता है।
उनकी कुंडली पर गौर करें तो Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीकों और विचारों को आजमाने में कभी नहीं हिचकिचाएंगे। उच्च का बुध कन्या राशि में उपस्थित होने से उन्हें हास्य, बुद्धि और कुशाग्रता का अद्भुत आशीर्वाद मिला है। बुध ग्रह कम्युनिकेशन का कारक ग्रह है इसीलिए उनके भाषण से लेकर उनका संचार और लोगों तक पहुंच बहुत अच्छी है। इसका उपयोग वे इस चुनाव में कर रहे हैं, लेकिन क्या चुनाव जीतने के लिए यह सब काफी होगा, देखते हैं आगे।


नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) की कुंडली गोचर का शनि जन्म के शनि के ऊपर से गुजर रहा है, जो कड़ी चुनौतियों के बीच उनके लिए कुछ अच्छे अवसर बना रहा है। इस समय राहु का वृषभ राशि और केतु का वृश्चिक राशि में गोचर उनके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए उनके राजनीतिक कार्यों में अभी फिलहाल कुछ बाधाएं आ सकतीं हैं। हालांकि, बृहस्पति उनके पक्ष में है, जो राजनीतिक धरातल पर अच्छी प्रगति करने में बहुत मदद करेगा। गुरु के साथ की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में निश्चित रूप से अत्यधिक उत्साही रहेंगे और उन्हें पब्लिक का काफी सपोर्ट भी मिलेगा।
वह पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में अहम भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। यह गोचर पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावनाओं की ओर संकेत करते हैं। हालाँकि, कुंडली में शनि के साथ केतु की मौजुदगी नकारात्मक सिद्ध होती है और इसीलिए उनका राजनीतिक कॅरियर अनिश्चितताओं से भरा रहेगा और उनके नेतृत्व और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, उनकी कई राजनीतिक इच्छाएं पूरी नहीं हो सकेंगी।
(आपकी कौन सी इच्छाएं 2023 में पूरी होंगी, पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट, केवल यहां)


पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट पर विधानसभा चुनाव 2017 में नवजोत सिंह सिद्धू ने जीत हासिल की थी। पिछले साल पंजाब कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बीच चल रही राजनीतिक विवाद में कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू का साथ दिया और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh siddhu) को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बना दिया गया। इस बार टिकट वितरण में भी कांग्रेस हाईकमान भी नवजोत सिंह सिद्धु के इनफ्लूएंस में दिखाई दिया है। अब देखना है कि ज्यादातर ग्रह उनके पक्ष में भी दिख रहे हैं, लेकिन Navjot Singh Sidhu Punjab Election 2022 से अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा को पूरी कर पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी।
2023 आपके लिए क्या उपहार लेकर आया है, पढ़िए वार्षिक भविष्यफल 2023

साथ ही ये भी पढ़ें –
कौन Punjab Election 2022 में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नहीं देगा साथ?
उप्र में योगी आदित्यनाथ का क्या होगा?
कैप्टन अमरिंदर के ग्रह उनसे खफा या उनके साथ, पढ़िए यहां


Exit mobile version