होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सूर्य ग्रहण 2024: विस्तृत जानकारी और राशियों पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2024: विस्तृत जानकारी और राशियों पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2024

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लगेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। तो सूर्यग्रहण किस तारीख को होगा, ये कितनी देर का होगा, क्या इसका सूतक भारत में मान्य होगा और इस सूर्य ग्रहण का सभी बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए इन सब सवालों के जवाब विस्तार से जानते है।

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण: सर्वपितृ अमावस्या पर तिथि और महत्व

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है। हिन्दू धर्म में आश्विन अमावस्या (ashwin amavasya 2024) तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन सभी पितरों के निमित्त श्राद्घकर्म किया जाता है। अश्विन अमावस्या पर होने वाला वर्ष 2024 का ये दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) होगा।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श करें। आज ही किसी विशेषज्ञ से पूछें और सटीक जानकारी प्राप्त करें!

कितनी देर का होगा 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या 2024 को होने वाले सूर्यग्रहण की शुरुआत रात 9:13 बजे होगी और यह देर रात 3:17 बजे समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा साल 2024 का ये दूसरा सूर्यग्रहण?

जी नहीं। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा,ऐसे में यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन चूंकि, सूर्यग्रहण खगोलीय घटना है, ऐसे में भारतीय ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस घटना का सभी पर विशेष प्रभाव जरूर पड़ता है। तो भारत में यह ग्रहण भले ही दिखाई ना दें, लेकिन विभिन्न राशियों पर इसका असर जरूर होगा।

यहां हम चंद्र राशि के आधार पर सूर्यग्रहण 2024 के फल को जानेंगे।

मेष राशि:

2 अक्टूबर 2024 को होने वाले सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपकी रोजर्मरा की आय प्रभावित हो सकती है।  आपको अपने टास्क पूरे करने में दिक्कत महसूस होगी। यदि आप अधिकारी हैं, तो अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल हो सकता है। सेहत को लेकर इस समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस समय आपको अपनी जॉब और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

जानिए मेष राशि  के बारे में…

वृषभ राशि:

सूर्यग्रहण 2024 का नकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के जीवन पर पड़ सकता है। इसके चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी चैलेंजेस से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए, ग्रहण या ग्रहण से संबंधित कोई वीडियो भी देखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा ये ग्रहण आपकी लव लाइफ पर भी असर दिखा सकता है। ऐसे में आपके अपने प्रेमी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

मिथुन राशि:

सूर्यग्रहण 2024 का असर आपकी पर्सनल लाइफ पर पड़ सकता है । इस समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही उनके साथ संबंधों में सौहार्द्र बरतना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की नई जमीन या मकान के सौदे से दूर रहें। बल्कि कंस्ट्रक्शन के काम में भी आपको नुकसान हो सकता है। जो लोग हार्ट पेंशेट है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….

कर्क राशि:

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि के लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में आपको किसी भी तरह की नई शुरुआत करने से अभी बचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने भाई-बहनों की बात को भी मानना चाहिए।  क्यूंकि उनके साथ मतभेद की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इस समय भाग्य के भरोसे भी ज्यादा ना रहें, वरना आपके हाथ निराशा लग सकती है।

जानिए कर्क राशि के बारे में….

सिंह राशि:

सूर्यग्रहण 2024 के कारण सिंह राशि के लोगों की पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है। चूंकि आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। ऐसे में आपको अपने परिवार के साथ बातचीत करते समय अलर्ट रहना चाहिए। इस समय आपको आर्थिक निर्णय लेने से भी बचना चाहिए। बल्कि इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है तो की प्रॉपर प्लानिंग किए बिना कोई स्टेप ना बढ़ाए।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें..

कन्या राशि:

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको हर छोटी-बड़ी समस्या को गंभीरता से लेना होगा। अभी आपकी राशि में सूर्य, चंद्र, बुध और केतु जैसे ग्रहों की युति बन रही है। ऐसे में आपको मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा और आपको अनावश्यक तनाव से बचने के लिए प्रयत्न करना होगा।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें.

अपने घर बैठे ही व्यक्तिगत ज्योतिष सलाह प्राप्त करने के लिए, हमारा ऐप डाउनलोड करें और अपनी कुंडली के रहस्यों को जानें!

तुला राशि:

सूर्य ग्रहण 2024 के कारण तुला राशि वालों के खर्चे काफी बढ़ जाएंगे। इस दौरान आपको किसी से पैसा भी उधार लेना पड़ सकता है। अगर आप गवर्मेंट ऑर्गनाइजेशन या गवर्मेंट प्रोजेक्ट के लिए कोई काम करते हैं, तो बेहद सावधानी रहें । इसके अलावा ग्रहण के प्रभाव के कारण बांयी आंख या पैर में चोट लगने की आशंका रहेगी। इसलिए अलर्ट रहें।

जानिए तुला राशि के बारे में….

वृश्चिक राशि:

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं है, हालांकि आपको कोई विशेष लाभ की आशा भी नहीं रखनी चाहिए। लेकिन, अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार बैंक से लोन लेते हैं, तो उनका गारंटर बनने से बचें । वरना भविष्य में ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसके अलावा दूसरों के लिए अनावश्यक लाइजनिंग भी आपको दिक्कत दे सकती है । यानि इस दौरान आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

धनु राशि:

धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण 2024 विशेष सावधानी रखने वाला समय रहेगा। ये ग्रहण आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। ऐसे में यह समय आपके प्रोफेशन में उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। हो सकता है, कि इस दौरान आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। बल्कि, इस समय आपको अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

मकर राशि:

सर्व पितृ अमावस्या 2024 पर होने वाला साल का दूसरा सूर्यग्रहण मकर राशि के लिए असंतुष्टि की भावना उत्पन्न कर सकता है । चूंकि ये सूर्य ग्रहण आपके भाग्य भाव में होगा, ऐसे में आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। बल्कि इस दौरान पिता का मार्गदर्शन आपको अनावश्यक हस्तक्षेप लग सकता है।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

कुंभ राशि:

सूर्यग्रहण 2024 कुंभ राशि के लिए आठवें स्थान में होगा। ऐसे में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको दिक्कत हो सकती है। इस समय कोई बड़ा निर्णय नहीं लें। इसके अलावा वाहन चलाते समय बेहद सावधानी रखें।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

मीन राशि:

2 अक्टूबर 2024 को होने वाला सूर्यग्रहण मीन राशि के सातवें स्थान में होगा। यह जीवनसाथी के साथ भागीदारी का स्थान है, इस दौरान आपको पर्सनल लाइफ में रिलेशनशिप को लेकर बेहद सावधान रखना होगा। इस फेज में आपको किसी भी तरह के बड़े विवाद से बचना होगा। इसके अलावा बिजनेस पार्टनर के साथ अपने रिलेशन मधुर बनाए रखने का प्रयास करें और उनके विचारों को भी पूर्ण सम्मान दें।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

Exit mobile version