होम » ओनीक्स

ओनीक्स

GaneshaSpeaks.com

नाम – ओनीक्स शब्द यूनानी भाषा का है, जिसका अर्थ नसों सी बारीक धारियां होता है। ओनीक्स को भारत में भी इसी नाम से पुकारा जाता है।

गुण
एसजी – 2.61 । आरआई – 1.53-1.54। कठोरता – 7 ।

ओनीक्स, सिलिका खनिज सुलेमानी की अर्ध कीमती किस्म है, जो धारीदार होती है।

संरचना – इस रत्न को विश्व भर में पाया जाता है। सिलिका खनिज के तलछट से ओनीक्स अस्तित्व में आता है, जो लावे की गैस कैविटी में होता है। इसके कारण रत्न पर बहुत सारी धारियां होती हैं। ओनीक्स कैल्सेडनी की रंग बरंगी पट्टियों से निर्मित होता है। कैल्सेडनी की परिभाषा कैल्सेडन से आयी, जो मरमोरा समुद्र की प्राचीन बंदरगाह है। यूनान में ओनीक्स शब्द का इस्तेमाल नख या पंजे के लिए भी होता है। इस संबंध में एक दिलचस्प कहानी है।

कहा जाता है कि देवी वीनस सिंधु नदी के किनारे पर आराम कर रही थी। जब वीनस देवी सो रही थी, तो प्रेम के देवता ने अपने तीर की नोक से उनके नाखूनों को तराशकर सुंदर आकार प्रदान किया। इस दौरान उनके नाखूनों के कटे हुए हिस्से नदी में गिरे एवं जो बाद में ओनीक्स के रूप में उभर सामने आए।

सिंह जातकों के लिए इस रत्न को जन्म रत्न माना जाता है। इसके अलावा वर्षगांठ रत्न के रूप में भी यह रत्न स्वीकार्य है, इसलिए इसको सातवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर उपहार के रूप में दिया जाता है। ओनीक्स मोहरें रोमन में बहुत अधिक लोकप्रिय थी। सार्डोनीक्स संस्करण में काले की तुलना में लाल के अधिक शेड्स होते हैं। शायद यह रत्न काले रंग में सर्वाधिक लोकप्रिय है।

ओनीक्स रत्न को पहनने के फायदे –

  • अध्यात्म भाव को प्रोत्साहन मिलता है।
  • भावनाएं काबू में रखने में मदद करता है।
  • नकारात्मक भावनाएं खत्म करता है।
  • विवेक शक्ति को सशक्त बनाता है।
  • दिल, गुर्दा, तंत्रिका, केशिका, बाल, आंख और नाखून को सुरक्षा प्रदान करता है।

ओनीक्स एक सुरक्षात्मक रत्न है। इसलिए प्राचीन काल में युद्घ के दौरान स्वयं की रक्षा के लिए इस रत्न को प्रयोग में लाया जाता था। भारतीयों और फारसियों का मानना है कि इसको धारण कर बुरी नजर से बचा जा सकता है। इस तरह की मान्यता भी है कि इस रत्न को यदि गर्भवती महिला के पेट पर रख दिया जाए तो उसको प्रसव पीड़ा में अधिक दर्द सहन नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा यौन आवेगों को नियंत्रित करने में इस रत्न की मदद प्राप्त की जा सकती है।

अगर ओनीक्स आपका जन्म रत्न है – या आपको किसी ज्योतिषी ने इस रत्न को धारण करने के लिए सुझाव दिया है तो आप हमारे ऑनलाइन स्टोर से इस रत्न को बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। हम आपको प्रामाणिक एवं अच्छी गुणवत्ता वाला रत्न उपलब्ध करवाने में सक्षम हैं।

ज्योतिषविद भी वैवाहिक रिश्तों में मधुरता एवं सद्भाव लाने के लिए इस रत्न का उपयोग उपचारात्मक रत्न के रूप में करते हैं। ब्लैक ओनीक्स एक धीमी, जमीनी और स्थिर आवृत्ति के लिए जिम्मेदार है। कहा जाता है कि इसको धारण करने से दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति एवं ऊर्जा को बल मिलता है। इसको धारण करने वाले के भी उत्साह का संचार होता है, जो उसके व्यवहार से झलकता है।

एक प्राचीन जादू विद्या के अनुसार, इस रत्न के अंदर एक दानव की अभिव्यक्ति कैद है। यह दानव रात को जागता है एवं आतंक फैलाता है। इसके कारण मानव को बुरे सपने आते हैं, जो उसको विचलित करते हैं। हालांकि, इस रत्न को काले जादू से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वर्तमान समय में आमतौर पर सजावटी गहने के लिए ओनीक्स रत्न प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह आकर्षक एवं काले रंग की मनमोहक पृष्ठभूमि प्रदान करता है, जो हर रंग के साथ खिल उठती है। इस कारण इसका अलग अलग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह रत्न आपके लिए भाग्यशाली है या नहीं – को लेकर आपके मन में संदेह है तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। हमारा आपको सुझाव है कि आप उपचारात्मक समाधान व्यक्तिगत जीवन के लिए रिपोर्ट प्राप्त करें, जो आपको शत प्रतिशत सही मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस रिपोर्ट को हमारे वरिष्ठ एवं अनुभवी ज्योतिषविदों द्वारा तैयार किया जाता है।

रोचक तथ्य – रोमन में सिक्के बनाने के लिए ओनीक्स इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता था। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि यदि आप अपनी विवाह की सातवीं सालगिरह पर अपने जीवन साथी को यह रत्न उपहार के रूप में देते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिलता है।

Exit mobile version